web analytics

Loading

सेज ग्रुप ने सागर में विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया

सागर। सेज शिक्षा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत सेज ग्रुप द्वारा सागर शहर में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। प्रथम चरण में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित कर सेज ग्रुप एवं उसके शैक्षणिक संस्थानों की जानकारी दी गई।

इस दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। उन्हें सेज सागर इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी, सेज यूनिवर्सिटी भोपाल एवं सेज यूनिवर्सिटी इंदौर सहित ग्रुप के शैक्षणिक समूह और उपलब्ध पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम तिवारी, जिला अध्यक्ष भाजपा सागर, विनय दुबे, प्राचार्य एमएलबी स्कूल सागर, सरोज गुप्ता, प्रिंसिपल शासकीय आर्ट्स एंड साइंस एवं कॉमर्स कॉलेज सागर, विक्रम सोनी, नगर अध्यक्ष भाजपा एवं अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन सागर तथा राघवेंद्र सिंह, बीएसी सागर उपस्थित रहे।

श्याम तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सेज ग्रुप द्वारा शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि सागर के विकास के लिए यहां के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और नए पाठ्यक्रमों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य करने की बात कही।

विनय दुबे ने शिक्षा के साथ मूल्यों और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। सरोज गुप्ता ने शिक्षा के साथ संस्कृति के संरक्षण को जरूरी बताया। विक्रम सोनी ने कहा कि शिक्षा ही प्रगति का सशक्त माध्यम है, जबकि राघवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा के साथ निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मान समारोह में शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेज ग्रुप की ओर से डॉ. ऋषि शर्मा, राहुल दुबे एवं मधुबन दीक्षित ने किया। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

उल्लेखनीय है कि सेज ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर संजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे मध्यप्रदेश में संचालित किया जा रहा है।

Home
Video
E-Magazine
Search